गांव ढाबां की रजनी बनी प्रधान
संगरिया. पंचायतसमिति संगरिया के प्रधान पद पर भाजपा को जीत हासिल हुई। इसे संगरिया विधायक कृष्ण कड़वा की जीत माना जा रहा है। गांव ढाबां निवासी रजनी पंचायत समिति प्रधान बन गई हैं। कांग्रेस की आपसी गुटबाजी प्रधान के चुनाव में खुलकर सामने आई और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। भाजपा को अपने सात सदस्यों के अलावा तीन अन्य सदस्यों का सहयोग मिला। संगरिया पंचायत समिति के सभी 15 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। इनमें भाजपा रजनी को दस मत, निर्दलीय किरण बाला को तीन मत कांग्रेस के विनोद कुमार को महज दो मत ही मिले।
संगरिया. विधायक कृष्ण कड़वा के साथ नवनिर्वाचित प्रधान रजनी और अन्य डायरेक्टर।