पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगढ़ में पढ़ीं हैं श्रीगंगानगर की जिलाप्रमुख

हनुमानगढ़ में पढ़ीं हैं श्रीगंगानगर की जिलाप्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगरकी नवनिर्वाचित जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण 5 एएस मोटासर तहसील श्रीविजयनगर की निवासी हैं। जिला परिषद जोन नंबर 16 से सदस्य बनीं 22 वर्षीय प्रियंका श्योराण जिले की सबसे कम उम्र की प्रमुख हैं। हनुमानगढ़ स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय की छात्रा रहीं बीएससी (नॉन मेडिकल) तक शिक्षित हैं। प्रियंका की शादी 11 माह पहले ही हुई थी। ससुर राजेंद्र श्योराण कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य हैं। सास सरला श्योराण सरपंच रह चुकी हैं।