पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम कथा सुनकर मोह दुखों से दूर होता है मनुष्य

राम कथा सुनकर मोह दुखों से दूर होता है मनुष्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा. शिवशक्ति योग मिशन द्वारा गीता भवन प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा में स्वामी आत्मानंद पुरी महाराज ने कहा कि एक राम कथा ही कथा है, बाकी सब व्यथा है। राम कथा सुनकर मनुष्य मोह दुखों से दूर होता है। भगवान शिव ने भी माता पार्वती को राम कथा सुनाई थी। कथा के दौरान स्वामी जी ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को मोहित कर दिया। शनिवार को स्वामी जी ने भगवान राम सहित लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्र के जन्म का प्रसंग सुनाया तो पूरे पांडाल में उपस्थित श्रद्धालु झूम-झूमकर नाचने लगे। कथा में गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन लाल लखोटिया, सचिव श्यामसुंदर शर्मा सहित कई धर्म प्रेमी मौजूद थे।