पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैलेस के बाहर खड़ी बाइक चोरी का आरोप, मामला दर्ज

पैलेस के बाहर खड़ी बाइक चोरी का आरोप, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. टाउनपुलिस ने बाइक चोरी कर ले जाने के आरोप में शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव 22 एनडीआर निवासी कृष्ण पुत्र सुरजीतसिंह कुम्हार ने पुलिस को बताया कि गत 24 जनवरी को रॉयल पैराडाइज पैलेस में विवाह समारोह में शिरकत करने गया था। इस दौरान बाइक पैलेस के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद वापिस लौटा तो बाइक गायब थी,जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।