रामकथा उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा
हनुमानगढ़. जंक्शनदुर्गा कॉलोनी स्थित टंकी वाला पार्क में रामचरित मानस महायज्ञ राम कथा उपलक्ष्य में शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 108 महिलाएं शामिल हुईं। दुर्गा कॉलोनी से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गाें से होती हुई कथास्थल पर संपन्न हुई। कथावाचन कमलनारायण महाराज की ओर से किया जा रहा है। 27 जनवरी से शुरू हुई कथा का समापन 16 फरवरी को रुद्रा अभिषेक प्रसाद वितरण के साथ होगा। इस कार्यक्रम में परमानंद बलाडिया, राजेंद्र कुमार, कुंदनलाल, मदन ढुढाणी आदि सहयोग कर रहे हैं।