पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेड़ चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, जायलो जब्त

भेड़ चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, जायलो जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. सदरथाना पुलिस ने भेड़ चोरी मामले में शनिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भेड़ चोरी में प्रयुक्त जायलो गाड़ी को भी जब्त किया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव पक्कासारणा निवासी रावताराम ने गत दिवस पांच भेड-बकरियां चोरी कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी जब्बार खां पुत्र शरीफ खां शरीफ पुत्र मुराद अली निवासी रोडांवाली को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके कब्जे से चुराई गई भेड़-बकरियां भी बरामद हो गईं। पुलिस ने वारदात मंे प्रयुक्त जायलो गाड़ी को जब्त कर लिया।