पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अाज होगा पंचायत समिति उपप्रधान का चुनाव

अाज होगा पंचायत समिति उपप्रधान का चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाज होगा पंचायत समिति उपप्रधान का चुनाव

हनुमानगढ़. पंचायतसमिति प्रधानों के चयन के बाद अब रविवार को उपप्रधान का चुनाव होगा। उप प्रधान चुनाव की प्रक्रिया भी प्रधान के चुनाव के अनुसार ही होगी। इसके लिए रविवार सुबह दस बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतिकरण किया जा सकेगा। 11.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, एक बजे तक नाम वापसी, एक बजे के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन, एक से ज्यादा प्रत्याशी होने पर दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक वोटिंग और पांच बजे के तुरंत बाद मतगणना और निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

पीलीबंगामें काव्य गोष्ठी आज

पीलीबंगा. अखिलभारतीय साहित्य परिषद श्री जय लक्ष्मी साहित्य कला एवं नाटक मंच के संयुक्त तत्वाधान में बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में हर माह के दूसरे चौथे रविवार को होने वाली काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार को मंच के कला भवन में प्रात: 11 बजे होगी। परिषद के प्रवक्ता विजय बवेजा के अनुसार गोष्ठी में बसंत पर्व पर मंच के सदस्य विचार रचनाएं पेश करेंगे।