पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर संवाददाता|हनुमानगढ़

नगर संवाददाता|हनुमानगढ़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता|हनुमानगढ़

पंचायत समितिसदस्यों को व्यवस्था में खामी के चलते एक घंटे तक मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस भाजपा के 18 सदस्यों को बैलेट पेपर का साइज सही नहीं होने के कारण मतदान केंद्र पर ही इंतजार करने को कहा गया। इसलिए चार बजे तक सदस्य पंचायत समिति सभागार में स्थापित मतदान केंद्र में बैठे रहे। जानकारी के अनुसार निर्वाचन कर्मियों की ओर से पहले तैयार किए गए बैलेट पेपर का साइज बड़ा होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने उसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी डॉ.नरेंद्रकुमार थोरी खुद कंप्यूटर ऑपरेटर के पास गए और सही साइज के बैलेट पेपर के प्रिंट आउट निकलवाए और चार बजे मतदान शुरू कराया।

विरासतमें मिली राजनीति

नवनिर्वाचितप्रधान जयदेव भिडासरा को राजनीति विरासत में मिली हैं। उनके पिता सुल्तान राम भिडासरा नौरंगदेसर ग्राम पंचायत से लगातार चार बार सरपंच रह चुके हैं। वहीं उनके परिवार के अन्य सदस्य भी सरपंच अन्य पदों पर रह चुके हैं। पेशे से वकील जयदेव भिडासरा एपीपी हैं। भिडासरा की भजन गायक के तौर पर भी अलग पहचान है।

पंचायतसमिति प्रधानों पर एक नजर

दोअक्टूबर 1959 को गठित हनुमानगढ़ पंचायत समिति के पहले प्रधान चौ.आत्माराम कड़वा निर्वाचित हुए। इसके बाद आठ जनवरी 1961 को पारोदेवी कड़वासरा, 17 जनवरी 1965 को अमीचंद, तीन जनवरी 1982 को चौ.विनोद कुमार कड़वा, चार जुलाई 1988 को पुन: चौ.विनोद कुमार कड़वा, पांच मार्च 1990 को दलवीरसिंह, 16 फरवरी 1995 को आदराम, 14 फरवरी 2000 को कृष्णा गोदारा, 16 सितंबर 2004 को सरोज सहारण, दस फरवरी 2005 को दयाराम जाखड़ प्रधान निर्वाचित हुए। 27 नवंबर 2009 अशोक असीजा को प्रशासक के तौर पर प्रधान का प्रभार सौंपा गया। 19 फरवरी 2010 को शिमला कस्वां पंचायत समिति की 12वीं प्रधान निर्वाचित हुईं।

एक घंटे तक करते रहे मतदान के लिए इंतजार