पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुटबाजी क्रॉस वोटिंग के कारण तीसरे स्थान पर रहा कांग्रेस का प्रत्याशी

गुटबाजी क्रॉस वोटिंग के कारण तीसरे स्थान पर रहा कांग्रेस का प्रत्याशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरिया जीत की खुशी मनाते समर्थक।

संगरिया .पंचायत समिति प्रधान के लिए शनिवार सुबह नामांकन पत्र दाखिल करने का समय शुरू हुआ तो एडवोकेट संजय आर्य, जसवीर सिंह बराड़ नक्षत्र सिंह आदि के साथ आकर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विनोद कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुछ समय बाद कृषि उपज मंडी समिति के उपाध्यक्ष विष्णु जिंदल, मुकेश गुप्ता विजेंद्र कस्वां के साथ आई रजनी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र जमा कराया। इस समय तक पंचायत समिति कार्यालय के बाहर जोड़-तोड़ विभिन्न प्रकार की चर्चाओं का जोर रहा। कुछ समय बाद भाखरांवाली के पूर्व सरपंच महेंद्र भाखर, नूकेरा के जसविंद्र सिंह, संगरिया के वासुदेव सिंधी उर्फ बिट्टू रतनपुरा के श्योपत बेनीवाल के साथ आई किरण बाला ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। सुबह फार्म भरने के दौरान कांग्रेसी खेमे निर्दलीयों के बीच बोलचाल भी हुई और काफी देर तक कांग्रेसी खेमे के लोग निर्दलीयों के साथ जोड़-तोड़ बिठाते रहे। दोपहर में किसी ने पर्चा वापिस नहीं लिया और इस कारण तीनों नामांकन यथावत रहे। तीन बजे मतदान शुरू हुआ। करीब पांच मिनट बाद विधायक कृष्ण कड़वा के साथ भाजपा प्रत्याशी रजनी, पार्टी के छह विजेता सदस्य एक निर्दलीय भागीरथ मतदान के लिए आए। इससे स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई क्योंकि 15 सदस्यों की पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए आठ सदस्यों का ही समर्थन चाहिए था। इसके आधे घंटे बाद कांग्रेस प्रत्याशी विनोद कुमार मंजीत सिंह आए। करीब चार बजे निर्दलीय सदस्य मुराद अली कांग्रेस की रोशनी देवी आई। अंत में निर्दलीय प्रत्याशी किरण बाला और रवि प्रकाश तथा कांग्रेस की सुमन पूर्व प्रधान हरदीप सिंह शाहपीनी आदि के साथ आए। मतगणना के बाद घोषणा हुई कि भाजपा की रजनी को दस, निर्दलीय किरण बाला को तीन कांग्रेस के विनोद कुमार को दो मत मिले। इसके बाद रजनी को प्रधान घोषित करने के साथ ही पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीवाईएसपी आरडी स्वामी, सीआई विजयकुमार मीणा पुलिस जाब्ता के साथ पंचायत समिति कार्यालय परिसर में मौजूद रहे।

मूलभूतसुविधाओं पर रहेगा फोकस

नवनिर्वाचित पंचायत समिति प्रधान रजनी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे गांवों में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी। उनका मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर रहेगा। गावों में बस स्टैंड, नलकूप, अस्पताल, सड़क निर्माण आदि सुविधाओं में सुधार करेंगी। नवनिर्वाचित प्रधान रजनी एमए (भूगोल), बीएड हैं।