- Hindi News
- श्रीगंगानगर में जांच दल को सौंपा संदिग्ध
श्रीगंगानगर में जांच दल को सौंपा संदिग्ध
अब संयुक्त जांच दल करेगा संदिग्ध से पूछताछ
नगरसंवाददाता|हनुमानगढ़
जंक्शन रेलवेस्टेशन पर पाकिस्तान रेलवे की टिकट बरामदगी मामले में राउंडअप संदिग्ध को श्रीगंगानगर भेज दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान टिकट से जुड़ा मामला होने के कारण संदिग्ध को श्रीगंगानगर में सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त जांच दल को सौंपा गया है। आगामी पूछताछ संयुक्त जांच दल करेगा, जिसमें मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि बुधवार को जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म पर पाकिस्तान रेलवे की दो टिकटें बरामद हुई थीं। यह टिकटें देखकर प्लेटफार्म पर रेहड़ीवाले ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस रेलवे पुलिस हरकत में आई और एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर राउंडअप कर पूछताछ शुरु की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मुन्ना पुत्र अल्लाबक्श निवासी जामा मस्जिद के पास गुरुद्वारा के नजदीक पुरानी दिल्ली के रूप में की। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे सीआईडी सेल के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक कपड़ा व्यापारी के साथ श्रीगंगानगर आया था और कपड़ा बेचकर वापस लौट रहा था। पाकिस्तानी टिकट स्टेशन पर फेंके जाने की घटनाक्रम में संलिप्त होने में प्रारंभिक पूछताछ में उसने इंकार किया है। फिल्हाल पुलिस की सीआईडी सेल की टीम एहतियात के तौर पर उससे पूछताछ कर रही है। संदिग्ध को गुरुवार तड़के करीब तीन बजे संदिग्धावस्था में स्टेशन के मुख्य द्वार पर पकड़ा गया था।
संयुक्तजांच दल करेगा पूछताछ
^संदिग्धव्यक्ति ने ही फेंकी है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उसे श्रीगंगानगर के संयुक्त जांच दल को सौंप दिया गया है। शरतकविराज,एसपी,हनुमानगढ़