पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगकैनाल के कालूवाला हेड जेड माइनर से नमूने लिए

गंगकैनाल के कालूवाला हेड जेड माइनर से नमूने लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. गंगकैनालके कालूवाला हेड और जेड माइनर के पुल की गुणवत्ता को लेकर सोमवार को जांच शुरू हुई। जांच दल में शामिल एक्सईएन लेखराम निसार अहमद सोमवार दोपहर जेड माइनर के पुल पर पहुंचे और मिट्टी के जमाव, ईंटों, सीमेंट आदि के नमूने लिए। जांच दल ने गंगकैनाल के कालूवाला हेड पर भी इसी तरह नमूने लिए। दोनों जगह आई दरारों की वीडियोग्राफी भी की। इस दौरान आरडब्ल्यूएसआरपी के एक्सईएन पीपी चौधरी और जेईएन महेश कालड़ा सहित कई किसान भी उपस्थित थे। नमूनों की जांच अब हनुमानगढ़ स्थित जलसंसाधन विभाग की क्वालिटी कंट्रोल प्रयोगशाला में करवाई जाएगी। यह रिपोर्ट दो दिन में आने की संभावना है। नमूनों की रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों एक्सईएन जांच रिपोर्ट कर कलेक्टर को सौंपेंगे।

जलसंसाधनमंत्री ने दिए थे जांच के आदेश

दोदिन पहले शनिवार को ही जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने गंगकैनाल और जेड माइनर का निरीक्षण कर पुल हेड पर आई दरारों का निरीक्षण किया था। किसानों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इस पर मंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर ने दो सदस्यीय जांच दल गठित किया था।