शिविर में 150 रोगियों की हुई जांच
रायसिंहनगर. राज्य सरकार के होम्योपैथी चिकित्सा विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय चिकित्सालय में दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहले दिन 150 मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर निशुल्क दवाइयां भी दी। राजकीय चिकित्सालय की होम्योपैथी चिकित्सक राजवीर कौर ने बताया कि हनुमानगढ़ के नीमला से डॉ. धमेंद्रसिंह भुल्लर निदेशालय होम्योपैथी चिकित्सा विभाग जयपुर से आए चिकित्सक राजेंद्र आचार्य ने रोगियों की जांच की एवं उपचार किया। उन्होंने बताया कि शिविर का शुभारंभ चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. तेज कुमार शर्मा ने किया। शिविर में चर्म रोग, उदर रोग, बच्चों की बीमारियों एवं गुर्दे की पत्थरी तथा अन्य रोगों के बारे में मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। शिविर मंगलवार को भी जारी रहेगा।