दूषित पानी की सप्लाई, लोग परेशान
हनुमानगढ़| वार्डछह, सात और सेक्टर 12 में दूषित पानी सप्लाई रोकने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने सोमवार को जलदाय विभाग के एसई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वार्ड छह, सात और सेक्टर 12 में पेयजल पाइप लीकेज है। इससे घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। वार्डवासियों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी है।