अभिनंदन समारोह दस दिसंबर को
संगरिया| पूर्वमंत्री केसी बिश्नोई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार संगरिया पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से दस दिसंबर को पंचायती धर्मशाला में उनका अभिनंदन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला सचिव सोहनलाल सोनी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं शहर के नागरिकों से इस समारोह में पहुंचने का आग्रह किया है।