- Hindi News
- शेरगढ़ के गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग 11 को
शेरगढ़ के गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग 11 को
हनुमानगढ़.| शेरगढ़स्थित गुरुद्वारा नानकसर दरबार में चल रहे पांच दिवसीय गुरमत चेतना समागम में बठिंडा से पधारे संत बाबा सुखेदव सिंह ने गुरु द्वारा बताए मार्ग पर चलने का आह्वान संगत से किया। उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह माया त्याग कर भगवान की भक्ति करें। गुरुद्वारा कमेटी के प्रदीप सैनी ने बताया कि गुरुमत चेतना समागम के दौरान रखे गए अखंड पाठ का भोग 11 दिसबंर को पड़ेगा।