भामाशाह शिविर में उमड़े ग्रामीण
सरकारकी योजना के तहत सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में भामाशाह शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शिविर के तहत 115 आधार कार्ड बनाए गए। इसी तरह 102 भामाशाह कार्ड बनाए गए। भंवरलाल पटीर ने 18 लोगों के प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाते खोले। शिविर में पहला आधार सरपंच मंगतराम गोदारा का बनाया गया। विकास अधिकारी दलीप कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आमजन के कार्य शीघ्र करने की बात कही। उन्होंने लोगों को आधार और भामाशाह कार्ड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर दस दिसंबर तक चलेगा। शिविर में सचिव नरेश शर्मा, सचिव सरोज खटौड़, पटवारी अवतार सिंह, पटवारी लज्जाराम मीणा आदि मौजूद थे।
जाखड़ांवाली. शिविरमें नामांकन कराने पहुंचे ग्रामीण