स्वच्छता अभियान की शुरुआत
पीलीबंगा| स्वच्छराजस्थान अभियान के तहत सोमवार को उपखंड अधिकारी हर्षवर्धन सिंह राठौड़ ने सफाई कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पालिका प्रशासन के अमले के साथ वाल्मीकि चौक पर झाडू़ लगाया। उपखंड अधिकारी ने उपस्थित आमजन को अभियान सफाई के महत्त्व के बारे में बताया। पालिका के सफाई निरीक्षक मोहम्मद रमजान ने बताया कि सोमवार को पालिका क्षेत्र के वार्ड 3, 9, 19 20 में अभियान के तहत सफाई की गई। इसके अलावा पॉलीथिन के 12 किलो कैरी बैग्स भी दुकानों से जब्त किए गए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्षा शकीला गोदारा, ईओ गुरदीप सिंह, लक्ष्मण गोयल, सांवत सिंह सहित अनेक पालिका कर्मी मौजूद थे।
पीलीबंगा. वाल्मीकि चौक पर अभियान की शुरुआत करते उपखंड अधिकारी।