मैराथन में बच्चों ने दिखाया उत्साह
पीलीबंगा| कस्बेके जीनियस लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल द्वारा सोमवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. इंद्रजीत आहूजा ने धावकों को झंडा दिखाकर किया। प्रथम ग्रुप सीनियर छात्र जिन्होंने नई कृषि उपज मंडी समिति से तथा जूनियर विद्यार्थियों की दौड़ सरकारी अस्पताल के पास से एवं छोटे बच्चों की दौड़ आसेरी अस्पताल से विद्यालय तक पूरी की गई। पुलिस थाने का सहयोग किया। इस दौड़ में सीनियर छात्रों में संदीप, हर्षित, मनीष, सचिन क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रहे। सीनियर छात्राओं में महक, हर्षप्रीत, पुष्पा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। जूनियर ग्रुप में अमित, देवंद्र, विकास, स्वाति, नेहा अनुष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं तीन दिवसीय हाउस टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यालय निदेशक पवन बांगड़वा प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।