- Hindi News
- सार्दुल ब्रांच नहर में युवक के गिरने की आशंका, तलाश जारी
सार्दुल ब्रांच नहर में युवक के गिरने की आशंका, तलाश जारी
हनुमानगढ़| अबोहरबाईपास के पास सार्दुल ब्रांच नहर में सोमवार को एक युवक के गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवक की नहर में तलाश कर रही है। देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
जंक्शन पुलिस थाना के एएसआई गिरधारीलाल ने बताया कि वार्ड सात पुरानी खुंजा निवासी दिलीप उर्फ विक्कू (30) पुत्र फूलचंद सुबह घर से साइकिल लेकर दिहाड़ी पर निकला था लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी सार्दुल ब्रांच नहर के किनारे युवक की पैंट, चप्पल साइकिल मिली। इससे युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए रोड़ावाली नवां से गोताखोरों को बुलवाकर नहर में युवक की तलाश कराई जा रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। देर रात होने के कारण अब युवक की तलाश मंगलवार सुबह से फिर से शुरू की जाएगी। युवक के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोग एकत्रित हो गए।