हनुमानगढ़. संगरिया. मीरा कॉलेज को सरकारी कॉलेज का दर्जा दिलवाने के लिए छात्राओं स्टाफ ने सोमवार को कॉलेज के सामने आमरण-अनशन शुरू कर दिया है कुल 12 लोग आमरण-अनशन पर बैठ गए हैं। इससे पहले छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने कॉलेज प्रांगण में सभा कर सरकारीकरण होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की।
इसके बाद आंदोलनकारी कोर्ट रोड से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मीरा कन्या महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष सीमारानी छाबड़ा, एसएफआई के जिला महासचिव महेंद्र शर्मा, प्रो. ओम जांगू, मीरा शिक्षा समिति के पूर्व सचिव संजय आर्य, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल कंदोई आदि ने सरकार द्वारा कॉलेज के सरकारीकरण की प्रक्रिया को रद्द करने पर कड़ा रोष जताया।
स्टाफ को नहीं मिला वेतन, पढ़ाई ठप
मीरा कॉलेज के सरकारीकरण को लेकर आंदोलन तेज होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन की परेशानी बढ़ रही है। उधर, आंदोलनकारी छात्राएं कॉलेज स्टाफ भी परेशान है। छात्राओं की पढ़ाई ठप है और परीक्षा फार्म नहीं भरे जा रहे हैं। स्टाफ सदस्यों को भी 15 माह से वेतन नहीं मिला है और उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है।
संगरिया. एसडीएम के कार्यालय आने पर उनके पीछे दौड़ती छात्राएं एवं एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान धक्का -मुक्की होने से एक छात्रा बेहोश हा गई।
आंदोलन कारियों ने पुलिसकर्मियों को जमकर दौड़ाया। एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने एकाएक पानी की टंकी पर चढ़कर कूदने की चेतावनी दे डाली।
इस पर पुलिसकर्मी वाटर वर्क्स की टंकियों की ओर दौड़ पड़े। सीआई विजयसिंह मीणा ने टंकियों के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। छात्राओं का आक्रोश देख वाटरवर्क्स कर्मियों में भी खलबली मच गई और उन्होंने मेन गेट पर ताला लगा दिया।
मीरा कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर आमरण-अनशन पर बैठी कॉलेज की छात्राओं से सोमवार शाम को विधायक कृष्ण कडवा रुबरू हुए। विधायक ने कहा कि कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर प्रयास जारी हैं। मामला राज्य सरकार का है तो थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने छात्राओं और कॉलेेज स्टॉफ से आमरण अनशन को समाप्त कर करने की समझाइश की।
मामला सरकार के लेवल का
मीरा कॉलेज का मामला सरकार के लेवल का है। स्थानीय प्रशासन के हाथ में कुछ भी नहीं है। उच्च अधिकारियों को इस संबंध में बार-बार अवगत करवाया जा चुका है। - कैलाशचंद्ररैगर, संगरियाएसडीएम