- Hindi News
- प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सीसीआई ने शुरू की खरीद
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सीसीआई ने शुरू की खरीद
जंक्शनधान मंडी में सोमवार को नरमे की खरीद को लेकर अव्यवस्था की स्थिति रही। हालांकि बाद में कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद नरमे की बोली लगाकर सीसीआई ने खरीद शुरू की। अब प्रशासन ने किसानों से नरमा धीरे-धीरे लाने की अपील की है ताकि मंडी में व्यवस्था बनी रही।
गौरतलब है कि नरमे के भंडारण की व्यवस्था होने के कारण पिछले तीन दिन से सीसीआई द्वारा नरमे की खरीद बंद करने के कारण मंडी में काफी नरमा इकट्ठा हो चुका था और सोमवार को एकाएक ही करीब दस हजार क्विंटल नरमे की आवक हो गई। इस पर मंडी में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। पिड़ों पर नरमे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइनें लग गई और किसानों के साथ व्यापारी भी बोली की मांग करने लगे।
उधर, सीसीआई के अधिकारियों ने नरमा रखने की जगह की कमी होने की बात कहते हुए खरीद से हाथ खींचे रखे। इस पर किसान कलेक्ट्रेट जा पहुंचे। इस पर कलेक्टर पीसी किशन ने नरमे की खरीद जारी रखने का आश्वासन दिया और एसडीएम डॉ. नरेंद्र थोरी को मंडी में व्यवस्था देखने के लिए भेजा। देर शाम तक सीसीआई ने करीब छह हजार क्विंटल नरमे की बोली लगा दी थी।
सुबह ही सचेत हो गया था प्रशासन
मंडी में नरमे की आवक को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी सोमवार सुबह से ही सचेत हो गया था। बोली शुरू करवाने की मांग को लेकर मंडी के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिला। इस पर कलेक्टर पीसी किशन ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें डीएसओ सुनील वर्मा, मंडी सचिव लाजपतराय खुराना सीसीआई के क्वालिटी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह शामिल हुए। कलेक्टर ने डीएसओ को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए खरीद जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों को जागरूक करें ताकि मंडी में एकाएक ही अधिक मात्रा में नरमा आए।
हनुमानगढ़. जंक्शन धानमंडी में नरमे की बोली करवाते सीसीआई के अधिकारी।
^करीब छह हजार क्विंटल नरमे की बोली हुई है। अभी पूरी गणना की जा रही है। इसे रखने की व्यवस्था भी की जाएगी लेकिन इसमें एक-दो दिन लग सकते हैं। जयवीरसिंह, क्वालिटीइंस्पेक्टर, सीसीआई
^नरमेकी सरकारी खरीद को लेकर किसान को आशंकित होने की जरूरत नहीं है। खरीद जारी रखी जाएगी लेकिन जगह की कमी के कारण दिक्कत रही है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसान नरमा धीरे-धीरे लाएं और एकाएक भीड़ करें। लाजपतरायखुराना, मंडीसचिव
जंक्शन धान मंडी में नरमे