- Hindi News
- 12 सौ विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा
12 सौ विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान परीक्षा
हनुमानगढ़| टाउनके एसीसी संस्था द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के संचालक विजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सोमवार को 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का परिणाम 30 दिसंबर को घोषित होगा और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।