प्रदीप सैनी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
हनुमानगढ़| टाउनस्थित राजकीय एनएमपीजी कॉलेज के छात्र प्रदीप सैनी का एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। कार्यवाहक प्राचार्या मंजू बंसल ने बताया कि एमए पूर्वाद्व के छात्र प्रदीप सैनी ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता (दो सौ मीटर) में भाग लेकर प्रथम स्थान हासिल किया था।