- Hindi News
- पक्कासारणा : सारसंभाल नहीं होने से सुलभ कॉम्पलेक्स हुआ जर्जर
पक्कासारणा : सारसंभाल नहीं होने से सुलभ कॉम्पलेक्स हुआ जर्जर
एकतरफ जहां राज्य सरकार प्रत्येक गांव को निर्मल ग्राम बनाने के लिए नित नई योजनाएं बना रही है, वहीं ग्राम पंचायत पक्कासारणा की स्थिति विपरीत है। बस स्टैंड पर लाखों रुपए की लागत से बना सुलभ कॉम्पलेक्स सारसंभाल के अभाव में जर्जर हो चुका है। सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण वर्ष 2009 में ओबीसी बैक की ओर से कराया गया था। मगर अब इसकी सार संभाल रामभरोसे है। उधर ग्राम पंचायत का कहना है कि सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण बैंक द्वारा हुआ है। इसमें हमारा कोई हस्तक्षेप नहीं है। यही वजह है कि सुलभ कॉम्पलेक्स की सफाई कई महीनों से नहीं हुई। ऐसे में यहां दिनभर सड़ांध उठती रहती है। वहीं पानी की टूंटियां टूट चुकी है। इससे यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ रोड का मुख्य गांव होने के कारण यहां पर दिनभर यात्रियों का आना-जाना रहता है।
ग्राम पंचायत के पास नहीं सफाई का बजट
^इसकानिर्माण ओबीसी बैंक ने कराया था। संभाल के लिए पंचायत के पास कोई बजट नहीं है। यहां नशेड़ी आते हैं। पुलिस प्रशासन को बताया है कोई कार्रवाई नहीं हुई। विजयसिंह,झाझड़ा , सरपंच
हमाराकाम तो बनाने तक था
^ओबीसीबैंक का काम सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाना था। जो करवा दिया इसकी सार संभाल की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। महेंद्रसिंह मैनेजर, ओबीसीबैंक