पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन समाज ने संतों का किया स्वागत

जैन समाज ने संतों का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसजैन सभा जैन समाज की ओर से जैन संत शतेंद्र मुनि, अनुपम मुनि, उपाध्यय प्रवर जितेंद्र मुनि, महातपस्वी रमन मुनि का कस्बे में प्रवेश करने पर अभिनंदन किया गया। जैन समाज के सभी लोग संतों का अभिनंदन करने हरियाणा सीमा पर चौटाला रोड पहुंचे। वहां से स्वागत करते हुए संतों के साथ पैदल शोभायात्रा के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए एसएस जैन सभा आए। जैन संतों द्वारा प्रवचन और भजन कार्यक्रम हुआ। जैन सभा के पवन जैन ने बताया कि रोजाना सुबह प्रवचन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, सुमन जैन आदि मौजूद रहे।