- Hindi News
- विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़. टाउनस्थित एन एम पीजी कॉलेज में पुस्तकालय की व्यवस्था सुधारने के लिए विद्यार्थियों ने छात्र संघ अध्यक्ष दुष्यंत चाहर के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी में नई पुस्तकें उपलब्ध करवाने और पुरानी किताबों को स्टोर में रखने की मांग की। इसके अलावा छात्रों को जारी की जाने वाली पुस्तकों की संख्या भी तीन से बढ़ाकर पांच करने की मांग की गई। छात्र संघ की ओर से कॉलेज में सभागार बनाने मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की भी मांग की गई।