- Hindi News
- समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय सेमिनार कल से
समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय सेमिनार कल से
हनुमानगढ़. टाउन स्थित एन एम लॉ पीजी कॉलेज में 13-14 दिसंबर को समान नागरिक संहिता भारत में निजी कानून विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से विद्वान कानूनविद शिरकत करेंगे। यह जानकारी प्राचार्य विमलेंदु तायल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि भारतीय कानून में अंतर-धर्म विवाह को मान्यता देने, परिवार कानून में सुधार, धर्म और कानून के बीच परस्पर संबंध तथा ऐसे मामलों में उत्तराधिकार एवं पैतृक विरासत संबंधी सवालों जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में समान नागरिक संहिता का सिद्धांत और इस मुद्दे के प्रति न्यायिक दायित्व पर भी बड़ी बहस हो रही है।