पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पल्लू में कार लूट मामले में चौथे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

पल्लू में कार लूट मामले में चौथे आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पल्लू| पल्लूकस्बे में कार लूटने के मामले में शामिल चौथे आरोपी कुलविंद्र सिंह उर्फ जीवण पुत्र दर्शन सिंह निवासी मिठड़ी हरियाणा ने बुधवार देर शाम को पल्लू थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किए तीन आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा भेज दिया था। वहीं चौथे आरोपी को भी आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पांचवां आरोपी शुभम उर्फ संभा अरोड़ा निवासी वेद्यवाला जिला सिरसा की गिरफ्तारी बाकी है। थाना प्रभारी सुनील चारण ने बताया कि पांचवें आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को पल्लू निवासी भंवरलाल पुत्र श्रवण सिंह राजपुरोहित की कार हरियाणा क्षेत्र के युवकों ने लूट ली थी।

सदस्यताअभियान जारी : (हनुमानगढ़) अग्रवालसमाज समिति की बैठक गुरुवार को जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में हुई। इसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। सचिव देवेंद्र बंसल ने बताया कि सात दिसंबर से शुरू हुआ सदस्यता अभियान 15 दिसंबर तक जारी रहेगा और अंतिम सूची का प्रकाशन 20 दिसंबर को होगा। प्रचार मंत्री गोपाल जिंदल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।