- Hindi News
- संगरिया: साबुआना नहर टूटी, सौ बीघा खेत और बाग में पानी भरा
संगरिया: साबुआना नहर टूटी, सौ बीघा खेत और बाग में पानी भरा
साबुआनानहर की बुर्जी नंबर 27 के पास बुधवार रात करीब पचास फीट कटाव गया, जिससे से खेतों और किन्नू के बाग में पानी भर गया। कटाव का कारण नहर का ओवर फ्लो होना है। काश्तकार देवेंद्र गोदारा ने बताया कि नहर की कई दिनों से सफाई नहीं होने के कारण नहर में सिल्ट जम गई जिससे नहर रात को ओवर फ्लो होकर टूट गई। नहर का पानी लगभग सौ बीघा में भर गया जिससे गेहूं और सरसों की बिजाई की गई फसलें खराब हो गई। ग्रामीणों को नहर टूटने का पता उस समय चला जब रात को काश्तकार सतपाल नैण और ओमी भाट अपने खेत का मोघा संभालने के लिए गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत गेज रीडर और सहायक अभियंता को दी।
अधिकारी देरी से पहुंचे, किसान गुस्साए
किसानोंका आरोप है कि नहर टूटने की सूचना मोबाइल पर बार-बार सिंचाई अधिकारियों को दी गई। बावजूद इसके अधिकारी सही समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों ने स्वयं संसाधन जुटाकर नहर के कटाव को बंद किया। आरोप है कि बार-बार काश्तकारों के कहने पर भी अधिकारियों ने नहर की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। काश्तकार सार्दुल बुडानियां, शेर सिंह, जोगेंद्र सिंह, जीतराम, बलविंद्र सिंह, रविंद्र गोदारा ने नहर टूटने से किसानों का हुआ नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
संगरिया. नहर टूटने से खेत हुए जलमग्न