जन भावनाओं के अनुरूप होगा विकास
हनुमानगढ़. जंक्शनके वार्ड 43 में गुरुवार को उपसभापति नगीना बाई का अभिनंदन किया गया। किन्नर छन्नो बाई, बॉबी बाई, सीमा बाई के नेतृत्व में वार्डवासियों ने उपसभापति का स्वागत किया। इस मौके पर नगीना बाई ने जनभावनाओं के अनुरूप शहर का विकास करने की बात कही। कार्यक्रम में कांता देवी,पार्षद रामप्यारी, मूर्ति देवी, गणपत, चंचल आदि मौजूद थे।