- Hindi News
- विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पारित प्रधान सदस्यों को दी विदाई
विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पारित प्रधान सदस्यों को दी विदाई
पंचायतसमिति की साधारण सभा की अंतिम बैठक गुरुवार को प्रधान शिमला कस्वां की अध्यक्षता में हुई। इसमें वार्षिक कार्य योजना के लिए 38 करोड़ 15 लाख रुपए के बजट का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। सदस्यों ने पंचायतों में प्रस्तावित कार्यों एवं वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तार चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए। सदस्यों ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर अनुभव साझे किए। प्रधान शिमला कस्वां ने पंचायत समिति कार्मिकों का कार्य संपादित करने, केबिन हॉल निर्माण तथा आईडीबीआई बैंक शाखा के निर्माण सहित पांच वर्ष के कार्यकाल में सहयोग के लिए सभी सदस्यों अधिकारी-कर्मचारियों का आभार जताया। बीडीओ सुनील छाबड़ा ने सदस्यों के सहयोग के लिए सराहना की। अधिकारी-कर्मचारियों ने पंचायत समिति प्रधान, सरपंचों सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी। इस मौके पर एईएन छगनाराम बरायच, लेखाधिकारी डीपी शर्मा, पंचायत प्रसार अधिकारी राजेश वर्मा, हरजिंद्र सिंह, सुरेश जोशी, विजयपाल सिंह, मैनपाल लोहिया आदि मौजूद थे।
हनुमानगढ़. टाउन पंचायती समिति में साधारण सभा की अंतिम बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि