पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्थाई एएनएम के भरोसे उपस्वास्थ्य केंद्र

अस्थाई एएनएम के भरोसे उपस्वास्थ्य केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवलखासर का उपस्वास्थ्य केंद्र सप्ताह में महज तीन दिन खुलता है। इससे रोगियों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से उपस्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों एएनएम की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में रोगियों को इलाज के लिए पीलीबंगा, खोथावाली या गोलूवाला जाना पड़ता है। वहीं दो महीनों से उपस्वास्थ्य केंद्र में एएनएम का पद खाली है। हालत यह है कि अब उपस्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के भरोसे है। ग्रामीण महिला मायादेवी, अमन सुनीता देवी सुथार का कहना है कि प्रसूताओं को अधिक परेशानी आती है। मजबूरीवश उन्हें झोलाछाप निजी डॉक्टरों से महंगा इलाज कराना पड़ता है। वहीं टीकाकरण समय पर होने से परेशानी होती है। ग्रामीणों ने केंद्र में स्थाई एएनएम चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विजय पूनिया ने बताया कि लखासर स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में दस दिन पहले ही अस्थाई रूप से एक एएनएम को सप्ताह में तीन दिन केंद्र में सेवाएं देने के लिए लगाया गया है। इससे पहले केंद्र में एएनएम होने से पंचायत क्षेत्र के वाशिंदों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थाई रूप से एएनएम की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा नई भर्ती की जाने पर ही संभव है।