- Hindi News
- कार्यकर्ता पंचायत चुनाव तैयारी में जुटें: आचार्य
कार्यकर्ता पंचायत चुनाव तैयारी में जुटें: आचार्य
भाजपाकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो घोषणाएं करती हैं, उन्हें धरातल पर लाती है। इसी का परिणाम है कि भाजपा को नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत मिला है। यह बात जिला प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य ने कही। वे गुरुवार को जंक्शन स्थित सर्किट हाऊस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसी उपलक्ष्य में 13 दिसबंर को जयपुर में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इसमें क्षेत्र के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंवे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। वहीं पंचायतीराज चुनाव का भी आगाज हो चुका है। आचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान जो घोषणाएं की उनको एक साल में काफी हद तक पूरा किया गया है। इसी का परिणाम है कि भाजपा को नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत मिला। उम्मीद है कि अब पंचायतीराज चुनावों के आगाज में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। आचार्य ने कहा कि एक साल के कार्यकाल के दौरान भाजपा ने चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में काफी सकारात्मक कार्य किए है। प्रैस वार्ता में नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण शर्मा, सदस्यता अभियान जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई, भाजपा नेता अमित सहू, महामंत्री कैलाश मेघवाल, पूर्व पार्षद राजेंद्र चौधरी आदि शामिल थे।
15लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रैसवार्तामें युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के सवाल पर जिला प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि ये सही बात है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री ने चुनाव से प्रदेश के 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि इसे हरगिज पूरा किया जाएगा। अभी तो भाजपा के पास चार साल और शेष है। जरूरी नहीं कि युवाओं को एक साल में ही रोजगार देना था, वसुंधराजी ने यह घोषणा पांच के लिए की थी।