- Hindi News
- समान नागरिक संहिता विषयक राष्ट्रीय सेमिनार 13 से
समान नागरिक संहिता विषयक राष्ट्रीय सेमिनार 13 से
हनुमानगढ़. टाउन स्थित एन एम लॉ पीजी कॉलेज में 13-14 दिसंबर को समान नागरिक संहिता भारत में निजी कानून विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से विद्वान कानूनविद शिरकत करेंगे। यह जानकारी प्राचार्य विमलेंदु तायल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि भारतीय कानून में अंतर-धर्म विवाह को मान्यता देने, परिवार कानून में सुधार, धर्म और कानून के बीच परस्पर संबंध तथा ऐसे मामलों में उत्तराधिकार एवं पैतृक विरासत संबंधी सवालों जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में समान नागरिक संहिता का सिद्धांत और इस मुद्दे के प्रति न्यायिक दायित्व पर भी बड़ी बहस हो रही है।
यहरहेगा कार्यक्रम : सेमिनारका उद्घाटन 13 दिसंबर को सुबह साढ़े दस बजे महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. चंद्रकला पडिया करेंगी। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बीकानेर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. होशियार सिंह करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. डीएन पुरोहित, टांटिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर के प्रेजिडेंट प्रो. गंगाराम जाखड़ होंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो. आलोक मिश्रा होंगे। 14 दिसंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा यूनिवर्सिटी अंबिकापुर के कुलपति प्रो. बीएल शर्मा, चेयरपर्सन राजकीय आर्ट्स कॉलेज अलवर के पूर्व प्राचार्य प्रो. रघुवर वर्मा दयाल होंगे।