- Hindi News
- जंक्शन में दुकानों से 55 किलो पॉलीथिन जब्त
जंक्शन में दुकानों से 55 किलो पॉलीथिन जब्त
हनुमानगढ़| नगरपरिषदकी ओर से गुरुवार को जंक्शन में 55 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। आयुक्त श्रवण बिश्रोई के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, पुरानी नगरपालिका उपकार्यालय के पास दुकानों से 55 किलो पॉलीथिन जब्त की। इस मौके पर एईएन सुभाष बंसल, स्वच्छता निरीक्षक गौरीशंकर, छगनलाल, जेईएन बंता सिंह आदि मौजूद थे।
हनुमानगढ़. बाजार में पॉलिथीन जब्त करते कर्मी।