गांव मानुका में खेल ग्राउंड का लोकार्पण
हनुमानगढ़| गांवमानुका में नवनिर्मित खेल ग्राउंड का गुरुवार को जिला प्रमुख शोभासिंह डूडी उप जिला प्रमुख शबनम गोदारा ने लोकार्पण किया। इसके तहत खडंजा सड़क श्मशान भूमि की चारदीवारी का भी लोकार्पण हुआ। नवनिर्मित खेल ग्राउंड में मानुका हिरणांवाली टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें मानुका की टीम विजेता रही। सरपंच रेशम सिंह ने बताया कि खडंजा का निर्माण छह लाख श्मशान घाट की चारदीवारी का निर्माण 20 लाख, जोहड़ की चारदीवारी का निर्माण पांच लाख खेल ग्राउंड का निर्माण 93 हजार की लागत से कराया गया है।