17 सौ क्विंटल नरमे की खरीद
हनुमानगढ़. जंक्शनधान मंडी में नरमे की खरीद को लेकर स्थिति मंगलवार को नियंत्रण में गई। सोमवार को जहां सीसीआई ने 66 सौ क्विंटल नरमे की खरीद की वहीं मंगलवार को 17 सौ क्विंटल नरमा खरीदा गया। मंगलवार को आवक भी कम रही और सोमवार की तरह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें दिखाई नहीं दी। सीसीआई के क्वालिटी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि एजेंसी की ओर से समर्थन मूल्य पर नरमे की खरीद जारी रहेगी। इसलिए किसानों को जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।