बास्केटबाल कबड्डी के रोचक मुकाबले हुए
पीलीबंगा| जीनियसलिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल में चल रहे 3 दिवसीय हाऊस टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को कई रोचक मुकाबले हुए। शाला निदेशक पवन बांगड़वा ने बताया कि बॉस्केटबॉल में शास्त्री सदन ने फाइनल मैच में नेहरू सदन को कड़े मुकाबले में 12-10 से हराया। कबड्डी मैच में नेहरू सदन ने शास्त्री सदन को 46-17 के अंतर से हराया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नेहरू सदन की छात्रा महक ने 12-10 सेकेंड में दौड़ पूरी कर जीत दर्ज की। वॉलीबाल मैच में नेहरू सदन ने कड़े मुकाबले में शास्त्री सदन को हराया। गर्ल्स बैडमिंटन में कृतिका पारीक ने फाइनल मैच में रूपाली को 18-16 से मात दी। शाला निदेशक पवन बांगड़वा, अध्यापक प्रकाश, जयकिशन, आदि का विशेष सहयोग रहा।