पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्च तक शुरू हो जाएगा हाईटेक सिग्नल : डीआरएम

मार्च तक शुरू हो जाएगा हाईटेक सिग्नल : डीआरएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरएममंजू गुप्ता ने मंगलवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने बठिंडा से लालगढ़ लाइनों का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानकसर में बन रहे हाईटेक सिग्नल की भी जानकारी ली। डीआरएम ने कहा कि मार्च तक हाईटेक सिग्नल को शुरू कर दिया कर दिया जाएगा। हाईटेक सिग्नल शुरू होने से बटन दबाते ही गाड़ियों को सिग्नल मिलेंगे और ट्रेन दौड़ने लगेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी रेल अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीआरएम मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे बठिंडा से हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उन्होंने गाड़ी के अंदर बैठकर ही लाइनों का निरीक्षण किया।