दहेज के लिए विधवा बहू को घर से निकाला
टिब्बी| दहेजकी मांग को लेकर िवधवा बहू को घर से निकालने के आरोप में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मसानी निवासी जूना बीबी पुत्री हनीफ खां ने इस्तगासे में बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व हनुमानगढ़ निवासी इकबाल खां पुत्र शरीफ खां के साथ हुई थी। वर्ष 2012 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने लगे। ससुर शरीफ खां, सास, ननंद, ननदोई ने बाइक और पचास हजार रुपए की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।