- Hindi News
- जंक्शन टाउन मार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर धरना शुरू
जंक्शन-टाउन मार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर धरना शुरू
टाउन-जंक्शनमार्ग पर अटके फोरलेन निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग को लेकर नागरिकों ने मंगलवार को विजय सिनेमा के पास धरना लगा दिया। प्राकृतिक आपदा पीड़ित किसान संघर्ष समिति, अपना आशियाना बचाओ संघर्ष समिति, समाज सेवा समिति, समाज सेवा समिति, श्री अन्नपूर्णा आध्यात्मिक सेवा समिति मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक बैनर तले एकत्रित होकर धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर पहले दिन राजेंद्र सिंह रोमाणा, सुरेंद्र बेनीवाल, प्रभुदयाल पचार, प्रो. सुमन चावला, मनीष बब्बर आदि बैठे। धरनार्थियों ने बताया कि 16 दिसबंर तक धरना चलेगा। इस दौरान निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 17 दिसबंर से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
बिजलीके पाेल लगे पर नहीं जलती लाइटें
वक्ताओंने बताया कि टाउन-जंक्शन सड़क के दोनों किनारों पर ठेकेदार गड्ढे खोद रखे हैं। इससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। सड़क किनारे बिजली के पोल तो लगे हैं मगर उन पर लाइटें नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टाउन-जंक्शन मार्ग पर फोरलेन का कार्य का उद्घाटन किया था। मगर अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। वहीं संगरिया रोड़ पर ठेकेदार ने रोड़ी बिछा रखी है।