- Hindi News
- संगठित होकर ही हक की लड़ाई लड़ सकते हैं किसान
संगठित होकर ही हक की लड़ाई लड़ सकते हैं किसान
भारतीयकिसान संघ की जिला शाखा की बैठक मंगलवार को कृषक विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष प्रेम बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मनीलाल लबाणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार खिलेरी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल सींवर उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मनीलाल लबाणा ने कहा कि किसान संगठित होकर ही अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार खिलेरी ने जिले में एक लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि जिले की हरेक ढाणी में किसानों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य बनाया जाए। बैठक में यूरिया की किल्लत और व्यापारियों की मनमानी पर भी चर्चा हुई। बैठक को जिला महामंत्री प्रगट सिंह बराड़, सुरेंद्रपाल सिंह, विनोद धारणियां, विनोद मांझू, प्रतापसिंह सूडा, मनदीप माणकसर, चरणजीत सिंह, संदीप कड़वासरा, विष्णुदत्त बिश्नोई, इंद्रजीत धारणियां आदि ने भी संबोधित किया।