पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समान नागरिक संहिता पर सेमिनार 13 को

समान नागरिक संहिता पर सेमिनार 13 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाउनस्थित नेहरू मेमोरियल लॉ पीजी कॉलेज में 13-14 दिसंबर को समान नागरिक संहिता विषय को लेकर राष्ट्रीय सेिमनार का आयोजन किया जाएगा। निदेशक विमलेंदु तायल ने बताया कि सेमीनार का उद्घाटन 13 को सुबह साढ़े दस बजे महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. चंद्रकला पडिया करेंगी। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बीकानेर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. होशियार सिंह करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. डीएन पुरोहित टांटिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर के प्रेजिडेंट प्रो. गंगाराम जाखड़ होंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो. आलोक मिश्रा होंगे। 14 दिसंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा यूनिवर्सिटी अंबिकापुर के कुलपति प्रो. बीएल शर्मा, चेयरपर्सन राजकीय आर्टस कॉलेज अलवर के पूर्व प्राचार्य प्रो. रघुवर वर्मा दयाल होंगे। विशिष्ट अतिथि आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो. बीएम शर्मा, महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के रिसर्च विभाग के डायरेक्टर एमएम सक्सेना और न्यूक्लियर ट्रैक सोसायटी के वाइस प्रेजिडेंट डॉ. कृष्ण कांत होंगे। 14 दिसंबर के सत्र में मुख्य वक्ता लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी के विधि विभाग के डीन प्रो. सतीश सी. शास्त्री होंगे।