- Hindi News
- धोखाधड़ी से एटीएम बदलकर रुपए निकालने के आरोप में मामला दर्ज
धोखाधड़ी से एटीएम बदलकर रुपए निकालने के आरोप में मामला दर्ज
जंक्शनथाना क्षेत्र में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी से रुपए निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर नौ निवासी रिटायर्ड कर्मचारी रामलुभाया कक्कड़ पुत्र दीनानाथ ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी से एटीएम बदलकर रुपए निकालने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। रामलुभाया कक्कड़ ने बताया कि दो दिसबंर 2014 को जंक्शन स्थित कुमार पेट्रोल पंप पर लगे एटीएम में रुपए निकालने गया था। इस दौरान पीछे खड़े एक 25-30 वर्षीय युवक ने मेरा कोड नंबर देख लिया और एटीएम बदलकर खाते में से 28 हजार रुपए निकाल लिए।