पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ता की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग

अधिवक्ता की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारएसोसिएशन की ओर से मंगलवार को अधिवक्ता सुभाष सैन की जमीन पर कब्जा हटवाने के संबंध में डीएसपी को ज्ञापन दिया गया। अध्यक्ष बलवीरसिंह सिहाग ने बताया कि 12 एसबीएन के चक 4 आरटीपी में एडवोकेट सुभाष सैन के पिता धर्मपाल चाचा भगतराम के नाम से कृषि भूमि राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। इनकी भूमि पर रमन कुमार, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह पुत्र रूपचंद जाति अग्रवाल निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन ने कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर रखा है। इन लोगों ने सुभाष सैन के पिता धर्मपाल की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने के लिए हरियाणा के 8-10 बदमाशों को बैठा दिया है। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस द्वारा भूमाफिया गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने पर प्रदर्शन करने की बात कही। इस मौके पर मोतीलाल कंदोई, नवीन सेठी, हेमराज गोदारा, एसके हिसारिया, छोटूराम बिश्नोई, दिपेंद्र जाखड़, संजय धारणियां, अनिल भोबिया, जसवीर सिंह, कैलाश सिंवल, बद्रीनारायण जाखड़, आत्मा सिंह, इंद्रपाल बेनीवाल, राकेश डोडा, संजय साहेवाल, महेश गाबा, अनिल चोयल आदि मौजूद थे।