- Hindi News
- कल्याण भूमि में निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन
कल्याण भूमि में निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन
संगरिया. व्यापारमंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार जैन अन्य सदस्यों ने मंगलवार को कल्याण भूमि में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। व्यापार मंडल की ओर से कल्याण भूमि मे निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सुरेंद्र कांसल, मनोज वर्मा, रोहित टांटिया, अशोक गर्ग, दीपकुमार जिंदल, श्यामसुंदर मित्तल को सदस्य बनाया गया है। व्यापार मंडल ने निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए संयुक्त कोष से दिए हैं। 12 दिसंबर को शिव सदन का निरीक्षण करने का भी निर्णय लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष विक्रम सिंगला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जिंदल उर्फ हैप्पी, सचिव सुनील सिंगला, उपसचिव रोबिन बजाज, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मणदास गर्ग, पूनमचंद मुंडेवाला, अशोक चौधरी, ओमप्रकाश करवा, दुर्गादत्त मुंडेवाला, प्यारेलाल सिंगला, मोहनलाल गुप्ता, कृष्णलाल मरेजा, प्रदीप सोमानी, सुरेंद्र झोरड़, अशोक सिंगला, मोहनलाल जैन, बलजिंद्र चहल, जगदीश सहारण, राकेश मितल, दीवानचंद बंसल, दर्शन सिंगला, प्रवीन गोयल, राजकुमार गोयल, भरपूरसिंह सिद्धू, मोहित बंसल आदि मौजूद थे।