बेटी बचाओ सृष्टि बचाओ रैली निकाली
पीलीबंगा. अखिलभारतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रकल्प कन्या भ्रूण संरक्षण एवं संवर्धन अभियान के तहत प्रांतीय अध्यक्ष वेदप्रकाश लखोटिया प्रांतीय संयोजक सुरेंद्र भट्टड़ के निर्देशानुसार मारवाड़ी युवा मंच शाखा पीलीबंगा एवं नारी जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कस्बे में ‘बेटी बचाओ सृष्टि बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया। पब्लिक पार्क से प्रारंभ हुई इस रैली को नारी जागृति शाखा की संरक्षक पुष्पा कोठारी मंजू नौलखा सहित अध्यक्षा कुसुम मूंधड़ा मंच अध्यक्ष उमेश सोनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल, जीनियस पब्लिक स्कूल लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल के 400 विद्यार्थियों सहित स्टाफ मंच नारी जागृति शाखा के सदस्यों ने भाग लिया।