पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण के तहत स्कूल का विलय रद्द करने की मांग

एकीकरण के तहत स्कूल का विलय रद्द करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमक्कासर के ग्रामीणों ने मंगलवार को रणवीर सिहाग के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव के प्राइमरी स्कूल के माध्यमिक स्कूल में हुए विलय को रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि एकीकरण के तहत प्राइमरी स्कूल का विलय मेन रोड पर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में किया गया है। इससे बच्चों की संख्या कम हुई है। प्राथमिक स्कूल में 122 बच्चे थे जबकि नए स्कूल में महज 40 बच्चों ने ही प्रवेश लिया है। इसकी वजह यह है कि राजकीय माध्यमिक स्कूल का मेन गेट हाईवे पर खुलता है और दुर्घटना की आशंका के चलते ग्रामीण छोटे बच्चों को इस स्कूल में नहीं भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय की इमारत अच्छी स्थिति में है और इसमें लाइब्रेरी की सुविधा भी है। प्राथमिक स्कूल में पेयजल के लिए वाटर कूलर आदि की सुविधा है, जो स्कूल के विलय होने के कारण नकारा हो रहे हैं। भविष्य में प्राथमिक स्कूल की इमारत अतिक्रमण का शिकार भी बन सकती है, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है। ज्ञापन देने वालों में रणवीर सिहाग, रविंद्र गोदारा, सुभाष, राजेंद्र कुमार, मुकेश स्याग, सुभाष आदि शामिल थे।