- Hindi News
- नीलाम भूखंड मामले को लेकर पार्षदों ने किया हंगामा
नीलाम भूखंड मामले को लेकर पार्षदों ने किया हंगामा
नगरपालिकामंडल की साधारण सभा मंगलवार को पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपाध्यक्ष कमलापति जैन अधिशासी अधिकारी गुरदीप सिंह दंदीवाल सहित पार्षदों पालिकाकर्मियों ने भाग लिया। विभिन्न मुद्दों के संबंध में प्रस्ताव पारित करने को लेकर बुलाई गई बोर्ड की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में महिला पार्षदों की जगह पार्षद पति अधिक हस्तक्षेप करते नजर आए। मंडी विकास समिति के कार्यकाल में पालिका क्षेत्र के सेक्टर एक में नीलाम किए गए भूखंड संख्या 289 की माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में सुनवाई कर निर्णय लिए जाने के मुद्दे पर बैठक में भारी हंगामा हुआ। इस एजेंडे को लेकर पार्षद राजकुमार सुथार अन्य पार्षदों द्वारा आपत्ति जताए जाने पर पहले इस एजेंडे को आगामी बैठक में रखने का निर्णय लिया गया परंतु इसके बाद पार्षद राजकुमार सुथार अन्य कई पार्षदों के विरोध के बावजूद मंडल की बैठक में इस मुद्दे को राज्य सरकार को निर्देश के लिए भिजवाए जाने का निर्णय ले लिया गया। जिससे आक्रोशित पार्षद राजकुमार सुथार बैठक छोड़कर सदन से बाहर गए। पार्षद सुथार ने पालिका मंडल प्रशासन पर उक्त भूखंड के मालिकों के साथ सांठ गांठ कर राज्य सरकार की करोड़ों रुपए की भूमि खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए बैठक के तुरंत बाद ही अधिशासी अधिकारी गुरदीप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा और बोर्ड में उक्त एजेंडे को लेकर लिए गए निर्णय को विधि विरुद्ध बताते हुए इस मामले की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत करने की चेतावनी दे डाली।
येप्रस्ताव हुए पारित
बैठकमें विभिन्न निर्माण कार्यों की समयावधि बढ़ाने, बस स्टैंड के ठेके की नीलामी करवाने, विगत रविवार की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नए बस स्टैंड की पश्चिम दिशा की दीवार तोड़ दिए जाने पर उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाने, पालिका क्षेत्र में निर्मित पेशाब घरों का पुनर्निर्माण एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेशाब घर बनाए जाने, नए बस स्टैंड का विस्तार कर शॉपिंग सेंटर क्षेत्र में पेवर सड़क का निर्माण करवाने, मंडी विकास समिति के कार्यकाल में नीलाम किए गए भूखंडों की मूल लीज डीड नहीं बनने के फलस्वरूप क्रेताओं द्वारा भूखंडों का बेचान किए जाने की स्थिति में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने, बीपीएल चयनित परिवारों की सूची अभिशंष