- Hindi News
- युवा सोच ही राष्ट्र को दे सकती है नई दिशा : मिश्रा
युवा सोच ही राष्ट्र को दे सकती है नई दिशा : मिश्रा
हनुमानगढ़| राजस्थानन्यायिक सेवा में चयनित कन्हैयालाल पारीक का यहां मंगलवार को पारीक निवास पर अभिनंदन किया गया। समाज के अध्यक्ष सुरेश पारीक ने कहा कि कन्हैयालाल ने समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि युवा सोच ही राष्ट्र को नई दिशा दे सकती है। गंगाधर पाण्डिया , घनश्याम पाण्डिया, गौरीशंकर शर्मा, मोहनलाल तिवाड़ी सहित नागरिक मौजूद थे।